फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Child body recovered three cages have been set up to catch leopardDM meet grieving family

Rudraprayag: मिला बच्चे का शव, गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए तीन पिंजरे, पीड़ित परिवार से मिले डीएम

Wed, 04 Feb 2026 08:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Feb 2026 08:27 PM IST
सार

मंगलवार शाम करीब 6 बजे आंगन में मां के सामने गुलदार दक्ष को उठा ले गया था। सूचना मिलते ही पहुंची वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों ने रात में ही सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद बच्चे का शव मिल गया है।

विज्ञापन
Rudraprayag  News Child body recovered three cages have been set up to catch leopardDM meet grieving family
पीड़ित परिवार से मिले डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला पंचायत सीट सारी के अंतर्गत सिंद्रवाणी गांव में बीते दिनों गुलदार पांच वर्षीय दक्ष को आंगन से उठा ले गया था। देर रात तक चले सर्च अभियान के बाद बच्चे का शव झाड़ियों से मिल गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग ने तीन पिंजरे लगाए और मचान भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन और डीएफओ गढ़वाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी बच्चे के गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चे की मां से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता, आवास व सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सिंद्रवाणी गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे आंगन में मां के सामने गुलदार दक्ष को उठा ले गया था। सूचना मिलते ही पहुंची वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों ने रात में ही सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pauri News: खंडुली गांव में भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

Rudraprayag  News Child body recovered three cages have been set up to catch leopardDM meet grieving family

वन विभाग के 20 कर्मी, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ के 14 कर्मी, जिला प्रशासन के 6 कर्मी एवं पुलिस टीम सर्च अभियान में शामिल रहे। इसके बाद रात लगभग 11 बजे बच्चे का शव झाड़ियों से मिल गया। इसके बाद बुधवार सुबह जिलाधिकारी प्रतीक जैन, अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे गढ़वाल के डीएफओ महात्म यादव, एसडीओ देवेंद्र पुंडीर, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार समेत एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें गांव पहुंचीं।

डीएम और डीएफओ ने प्रभावित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल, कनिष्ठ प्रमुख सविता भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रावत ने परिवार को उचित मुआवजा व नौकरी देने और मकान को ठीक करवाने की मांग की।

देहरादून से ट्रैंकुलाइजर डॉ. प्रदीप मिश्रा को बुलाया
डीएफओ गढ़वाल महात्म यादव ने बताया कि जल्द गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। देहरादून से गुलदार के ट्रैंकुलाइज के लिए प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा को बुला लिया गया है जबकि गांव में मचान बनाकर यहां उपकरण सहित कुशल वन कर्मी को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed