{"_id":"683a8fedf99f6b794b004150","slug":"rudraprayag-news-accident-on-gaurikund-highway-stone-fell-on-chhattisgarh-pilgrims-vehicle-two-died-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: गौरीकुंड हाईवे पर हादसा...केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर गिरे पत्थर, दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: गौरीकुंड हाईवे पर हादसा...केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर गिरे पत्थर, दो की मौत, चार घायल
Sat, 31 May 2025 10:45 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 31 May 2025 10:45 AM IST
सार
केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा एक यात्री वाहन गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यात्रियों के वाहन पर गिरे पत्थर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
वाहन में सवार टिहरी जिले के चालक और एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए। छत्तीसगढ़ निवासी सभी घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। शुक्रवार शाम करीब 5.45 बजे गंगोत्री धाम से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा एक यात्री वाहन गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
जब तक चालक कुछ समझ पाता एक के बाद एक गिरे भारी पत्थरों से वाहन का आगे का हिस्सा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। पिछला टायर भी निकल गया। हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38) पुत्र राय सिंह रावत, निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: उम्रकैद की सजा मिलने के बाद हंसते हुए कोर्ट से निकला सौरभ, हाथ उठाकर लोगों को देखा, वीडियो
उन्हें पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया। ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने टिहरी लंबगांव निवासी राजेश रावत का वाहन बुक किया था। चालक के सिर और छात्री पर पत्थर लगने से मौत हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल शैलेश कुमार (24) पुत्र मोहन लाल की अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई।
हादसे में ये हुए घायल
- लक्ष्मण (24) पुत्र धनीराम
- ओंकार सिंह राजपूत (25) पुत्र बीरेंद्र सिंह
- दिपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव
- चित्रांश साहू (24) पुत्र ओंकार साूह, निवासी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़