{"_id":"66988f65352882affd0797c9","slug":"rudraprayag-accident-car-fell-into-ditch-on-dungri-motorway-two-members-of-a-family-died-four-injured-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag Accident: डूंगरी मोटरमार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag Accident: डूंगरी मोटरमार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल
Thu, 18 Jul 2024 09:17 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:17 AM IST
सार
Rudraprayag Accident News: परिवार डूंगरी गांव से रुद्रप्रयाग जा रहा था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। ग्राम डूंगरी से परिवार कार (uk13A 4341) में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। किसी ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर देखा तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Roorkee Accident News: गोकुलपुर गांव के पास दो कारों की हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की माैत, चार हुए घायल
विज्ञापन
हादसे में कलपेश्वरी(58) पत्नी बुद्धि लाल और आरती(24) पुत्री जितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितपाल(50) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल(70) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी(45) पत्नी जितपाल पूजा(27) पुत्री जितपाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है।