फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident News Two cars collided in Lakhnauta in Jhabrera two dead many injured

Roorkee Accident News: गोकुलपुर गांव के पास दो कारों की हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की माैत, चार हुए घायल

Wed, 17 Jul 2024 04:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jul 2024 04:36 PM IST
सार

Roorkee Accident News: गोकुलपुर गांव के पास आमने सामने से आ रही दो कारों की भिड़त हो गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Roorkee Accident News Two cars collided in Lakhnauta in Jhabrera two dead many injured
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गोकुलपुर गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के पास एक ऑल्टो कार सामने से आ रही स्विफ्ट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। वाहन में बैठे छह लोग घायल हो गए। इनमें दीपक निवासी लहबोली, मंगलौर, अंकित व अतुल निवासी धारीवाल सुल्तानपुर और अंकित निवासी कनखल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


Uttarakhand News: बदरीनाथ हाईवे के पास हादसा, दस सवारियों के लेकर जा रहा वाहन सड़क पर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को रुड़की अस्पताल भिजवाया गया। ज्यादा गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक राहुल निवासी सिमलाना बढ़गांव, सहारनपुर व दिनेश्वर निवासी मोहम्मदपुर, रुड़की का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया है कि राहुल व दिनेश्वर की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed