फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus outside school dispute among youths teenager attacked with a sharp weapon Dehradun Uttarakhand news

Dehradun News: स्कूल के बाहर बवाल, युवकों और किशोरों के बीच विवाद, एक पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 03 Dec 2022 10:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Dec 2022 10:42 PM IST
सार

शनिवार रात किशोरों और युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बड़ा हुआ कि एक युवक ने किशोर के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने इमरजेंसी सेवा और पुलिस को फोन किया। घायल किशोर को प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, यहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Ruckus outside school dispute among youths teenager attacked with a sharp weapon Dehradun Uttarakhand news
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर में एक स्कूल के बाहर युवकों में विवाद के बीच एक किशोर के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर देर रात उसका ऑपरेशन किया जा रहा

विज्ञापन

था। विवाद को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। लेकिन, असल कारणों का देर रात तक पता नहीं चल पाया था।

घटना प्रेमनगर के डीएवी स्कूल के बाहर की है। यहां पर शनिवार शाम के वक्त करीब सात बजे कुछ युवकों और किशोरों के बीच विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते इतना बड़ा हुआ कि एक युवक ने किशोर के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने इमरजेंसी सेवा और पुलिस को फोन किया। घायल किशोर को प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, यहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दून अस्पताल में युवक का ऑपरेशन किया गया था। इधर, इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवकों और किशोरों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। मगर, अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है और घायल की हालत भी नाजुक है। ऐसे में वह भी कुछ नहीं बोल पा रहा है। आरोपी युवक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री: दादा की इस इच्छा को पोते ने किया पूरा, देखने के लिए मैदान में उमड़ पड़ा शहर

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल
डीएवी कॉलेज और इसके आसपास युवकों में झगड़े होते रहते हैं। इन पर पुलिस ने भी कई दफा चेतावनी दी है। लेकिन, शनिवार को हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed