{"_id":"59196df24f1c1b8702f22847","slug":"rti-problem-will-be-solve-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन माह के भीतर होगा आरटीआई शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन माह के भीतर होगा आरटीआई शिकायतों का निपटारा
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Mon, 15 May 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
rti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना का अधिकार (आरटीआई) की शिकायतों के निपटारे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राज्य सूचना आयोग शिकायतों का तीन माह के भीतर निस्तारण करेगा। ताकि लोगों को सुनवाई के लिए आयोग के चक्कर न लगाना पड़ें।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के पास आरटीआई आवेदनों की संख्या हर साल बढ़ रही है। जिससे आयोग के पास भी शिकायत पत्र और द्वितीय अपीलों के मामले बढ़ रहे हैं।
आरटीआई से संबंधित शिकायतों और अपीलों के मामलों का निस्तारण करने में ज्यादा समय न लगे, इसके लिए आयोग मामलों की सुनवाई शुरू करने के तीन माह के भीतर निपटारा करेगा। इससे सुनवाई के लिए बार-बार आयोग के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। साथ ही समय और धन की बचत भी होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा आरटीआई की धारा-18 के तहत प्राप्त शिकायतों में संबंधित विभाग आदेशों का पालन नहीं करता है तो आयोग शिकायत की जांच के आदेश भी देगा। आयोग की कोशिश है कि अपील के मामले छनकर आएं। अगर विभागीय स्तर पर सही सूचना दी जाती है तो आयोग के पास अपील में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन