फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RTI, 30 times increase in allowances of MLAs in 21 years

RTI: 21 सालों में माननीयों के भत्तों में 30 गुणा बढ़ोतरी, सूचना के अधिकार में हुए कई खुलासे, पढ़िए

Sat, 28 May 2022 05:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 May 2022 05:26 PM IST
सार

सूचना के अधिकार के तहत विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की जानकारी मांगी थी। विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई सूचना के अनुसार राज्य गठन के बाद विधायकों का वेतन दो हजार से बढ़ कर 30 हजार, जनसेवा भत्ता 200 से दो हजार प्रतिदिन और निर्वाचन क्षेत्र भत्ता पांच हजार से बढ़ कर 1.50 लाख हुआ है। 

विज्ञापन
RTI, 30 times increase in allowances of MLAs in 21 years
पैसा - फोटो : istock

विस्तार

राज्य गठन के 21 सालों में उत्तराखंड में माननीयों के भत्तों में 30 गुणा और वेतन में 15 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है। विधानसभा सचिवालय की ओर से राज्य गठन के बाद से विधायकों के वेतन और भत्तों में की बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


काशीपुर के आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने सूचना का अधिकार के तहत विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की जानकारी मांगी थी। विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई सूचना के अनुसार राज्य गठन के बाद विधायकों का वेतन दो हजार से बढ़ कर 30 हजार, जनसेवा भत्ता 200 से दो हजार प्रतिदिन और निर्वाचन क्षेत्र भत्ता पांच हजार से बढ़ कर 1.50 लाख हुआ है। 
विज्ञापन


राज्य गठन से 2021 तक 21 वर्षोें  में विधायकों का वेतन 15 गुना हो गया है जबकि अन्य भत्तों में भी भारी बढ़ोत्तरी हुई हैै। राज्य गठन के समय नवंबर 2000 को विधायकों का वेतन 2000 रुपये प्रतिमाह था। जो एक अप्रैल 2017 से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह होे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड गठन के चौथे साल में 2004 से वेतन तीन हजार, 2009 से 5000 और 2014 से 10 हजार किया गया था। इसके अलावा विधायकोें को मिलने वाले निर्वाचन क्षेत्र भत्तों को 30 गुणा बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दिया। वर्ष 2000 में निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 5000 था। 2017 से यह बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया गया। राज्य गठन के समय विधायकों को चालक भत्ता नहीं मिलता था। 2014 से 3 हजार रुपये मिलना शुरू हुआ था। 2017 से चालक भत्ता बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया।


ये भी पढ़ें...Champawat by-Election: सीएम Yogi Adityanath ने किया ट्वीट, चंपावत में गरमाया प्रचार, कहा- 31 मई को बनने जा रहा इतिहास

सूचना के मुताबिक विधायकों के रेलवे कूपन व डीजल पेट्रोल भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई। राज्य गठन के समय इसकी दर 93 हजार रुपये प्रतिवर्ष थी। जिसमें 60 हजार रुपये नकद डीजल पेट्रोल भत्ते के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। 2004 से 1.20 लाख और 2017 से बढ़ाकर 3.55 लाख किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed