फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yogi Adityanath tweet: History is going to be made in Champawat on May 31

Champawat by-Election: सीएम Yogi Adityanath ने किया ट्वीट, चंपावत में गरमाया प्रचार, कहा- 31 मई को बनने जा रहा इतिहास

Sat, 28 May 2022 11:09 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 May 2022 11:09 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन स्थली चंपावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चंपावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण के लिए प्रेरणा प्रदान करती है। 
 

विज्ञापन
Yogi Adityanath tweet: History is going to be made in Champawat on May 31
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने उतरे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चंपावत  31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सामान्यतः जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है, लेकिन चंपावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन स्थली चंपावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चंपावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण के लिए प्रेरणा प्रदान करती है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल भाजपा कर सकती है। भाजपा ने जो कहा है, किया है। जो कहेंगे, वह करेंगे। अब चंपावत के लोगों का एक-एक वोट इस नींव पर इमारत बनाने के काम आएगा। उत्तराखंड राज्य में सीएम धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए भाजपा जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में करेंगे रोड शो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। टनकपुर में रोड शो और जनसभा में भाग लेने के बाद एक बजकर पांच मिनट पर वह बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed