फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rss effect for ticket of uttarakhand assembly election.

भाजपा से टिकट के लिए चाहिए होगा संघ का हाथ

Thu, 19 May 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 May 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
rss effect for ticket of uttarakhand assembly election.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

कांग्रेस के बागी विधायक भाजपा में शामिल तो हो गए हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समीक्षा हावी रहेगी। संघ परिवार के घटक अपने स्तर से इन सभी बागी विधायकों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ही इनके टिकट का रास्ता साफ हो पाएगा। कुछ विधायकों का तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार पहले से विरोध करता रहा है।

विज्ञापन


संघ समर्थक नेता बनेंगे मुश्किल
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के भाजपा में शामिल होने के पहले विहिप ने उनका विरोध शुरू कर दिया था। इस संबंध में विहिप के प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह नेगी ने संघ की सर्किल में चर्चा की। काऊ के विरोध में नेगी ने यहां से उम्मीदवारी का दावा भी किया है।
विज्ञापन


जहां बागी विधायक टिकट मांगेंगे वहां संघ से निकले कई भाजपा नेता भी टिकट की मांग कर रहे हैं। इन्हें संघ का समर्थन प्राप्त है। संघ समर्थक नेताओं का टिकट काटना भाजपा हाईकमान के लिए मुश्किल होगा। संघ की सख्ती के अलावा भाजपा नेताओं में आपस में टूट-फूट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर भाजपा में टूटन हुई तो संघ सीधे हस्तक्षेप कर देगा। टिकट वितरण के पहले संघ अपने घटक संगठनों से उम्मीदवार के चरित्र और कार्यों के संबंध में रिपोर्ट मांगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed