फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RSS Chief Mohan Bhagwat gave the formula to protect unbroken India and Sanatan Dharma Rudrapur uttarakhand

Uttarakhand: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया अखंड भारत और सनातन धर्म की रक्षा का सूत्र, कहीं ये खास बातें

Wed, 14 Jun 2023 12:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Jun 2023 12:39 PM IST
सार

मंगलवार की शाम कड़ी सुरक्षा के बीच  संघ प्रमुख मोहन भागवत शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए। द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग में संघ प्रमुख भागवत 10 जून को पहुंचे थे। उन्होंने 11 जून से 13 जून तक कार्यक्रम में बौद्धिक सहित विभिन्न सत्रों में शिरकत की।

विज्ञापन
RSS Chief Mohan Bhagwat gave the formula to protect unbroken India and Sanatan Dharma Rudrapur uttarakhand
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तीन दिन तक शिक्षार्थियों के बीच रहकर उन्हें संघ की रीति-नीति और उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही स्वयंसेवक के गुणों के बारे में भी बताया। इसके साथ ही अखंड भारत और सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा का सूत्र भी दिया। उन्होंने शिक्षार्थियों के साथ ही शिक्षकों और व्यवस्था में लगे प्रांत, क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।

विज्ञापन


पूरे कार्यक्रम में भागवत की मीडिया से दूरी बनी रही। मंगलवार की शाम कड़ी सुरक्षा के बीच भागवत शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए।द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग में संघ प्रमुख भागवत 10 जून को पहुंचे थे। उन्होंने 11 जून से 13 जून तक कार्यक्रम में बौद्धिक सहित विभिन्न सत्रों में शिरकत की।
विज्ञापन


व्यक्तिगत हित छोड़कर राष्ट्रहित की सोच जरूरी
उन्होंने उत्तराखंड, ब्रज और मेरठ प्रांत के 244 शिक्षार्थियों से विभिन्न चरणों में मुलाकात की और उनके सवालों के सरल जवाब देकर जिज्ञासाओं को शांत किया। दो दिन में हुए बौद्धिक सत्र में उन्होंने संघ के उद्देश्य, कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी शिक्षार्थियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उसने अपनी दिशा नहीं बदली है। संघ संपूर्ण संस्कारवान कार्यकर्ता का निर्माण करता है। कोई भी कार्य एक व्यक्ति से नहीं होता, संगठन से ही उद्देश्य पूर्ति होती है। विश्व में जो देश आगे बढ़े हैं, वहां के नागरिकों ने भी अपने व्यक्तिगत हित छोड़कर राष्ट्रहित की सोच रखी तभी उन देशों का विकास हुआ है।

संघ प्रमुख ने शिक्षार्थियों के साथ किया भोजन
भारत भी अब धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को निजी स्वार्थों को छोड़कर राष्ट्रहित की सोच को बढ़ावा देना चाहिए। देश के साथ-साथ हमको धर्म का संरक्षण करना भी आवश्यक है। संघ अनुशासिक संगठन है। शाखा लगाना बहुत जरूरी है। इसमें होने वाली गतिविधियों से शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं संपर्क भी बढ़ता है। दोपहर को संघ प्रमुख ने शिक्षार्थियों के साथ भोजन किया।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad:  पुरोला नगर क्षेत्र में 19 जून तक धारा 144 लागू, जिला प्रशासन ने कहा- सख्ती से होगा पालन

मंगलवार शाम शिविर से विदा लेकर संघ प्रमुख रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहां पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, विजय भूषण गर्ग, बरीत सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।

इंसेटसमापन कार्यक्रम के लिए शुरू हुईं तैयारियां

संघ शिक्षा वर्ग के 15 जून को होने वाले समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को लाने की तैयारियां की जा रही है। इसको लेकर संघ के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं। लोगों को शिविर स्थल पर लाने के लिए बस का इंतजाम किया जा रहा है। पूरी कोशिश है कि कार्यक्रमस्थल लोगों से भरा रहे। इसको लेकर लगातार बैठकों का सिलसिला चल रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर और कार्यक्रम की अध्यक्षता जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed