फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   royalty on sailing of ganga jal.

गंगा जल पर उत्तराखंड सरकार वसूलेगी रॉयल्टी, बन रहा प्लान

Tue, 20 Sep 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Sep 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
royalty on sailing of ganga jal.
केंद्र सरकार का घर-घर गंगाजल पहुंचाने का प्लान है। - फोटो : डेमो फोटो

गंगा और प्रदेश की अन्य नदियों के जल के व्यावसायिक उपयोग पर जल्द रॉयल्टी देनी होगी। राज्य सरकार इसके लिए ड्राफ्ट तैयार करवा रही है। इसके तहत प्रति लीटर जल के हिसाब से दरें तय की जाएंगी।

विज्ञापन


सरकार ने यह कदम केंद्र की उस घोषणा के बाद उठाया है जिसमें गंगाजल को पोस्टल सर्विस के जरिये श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा। पोस्ट आफिस में अलग-अलग पैकिंग में गंगा जल उपलब्ध भी हो गया है। इसके अलावा कई कंपनियां और धार्मिक संस्थाएं भी गंगाजल का व्यावसायिक उपयोग करती हैं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सिंचाई विभाग के अफसरों से कहा है कि गंगा समेत राज्य की सभी नदियों के जल के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कैसे रॉयल्टी वसूली जाए, इसका ड्राफ्ट तैयार करें ताकि इसे अमलीजामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव सिंचाई आनंदवर्द्धन ने बताया कि ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अभी इसकी दरें तय नहीं की गई हैं। ड्राफ्ट तैयार होने के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगर सरकार रॉयल्टी वसूलने में सफल होती है तो इससे राज्य की आय में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed