फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   route plan for kanwar yatra

कांवड़ यात्रा: जानिए पूरा रूट प्लान

Sat, 12 Jul 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 12 Jul 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
route plan for kanwar yatra

शिवभक्तों की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा की शुरूआत 13 जुलाई से यात्रा समाप्ति तक दो भागों में रूट प्लान तैयार किया गया है। पैदल यात्रा के लिए 13 से 21 जुलाई तक और डाक कांवड़ और अधिक भार बढ़ने पर 22 जुलाई से अलग रूट प्लान चार्ट तैयार किया है।

विज्ञापन


हालांकि किसी समस्या या अन्य व्यवस्था के अंतर्गत रूट प्लान बदला भी जा सकता है। जिसमें 21 जुलाई तक सभी रोडवेज बसें केवल ऋषिकुल बस स्टैंड तक ही आएगी और वहीं से वापसी होगी।
विज्ञापन


हरिद्वार शहर के अंतर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। दुकानदारों के लिए दिन में 12 से तीन बजे तक और रात्रि में 11 से तीन बजे तक सामान आवागमन के लिए छूट होगी। 23 एवं 24 जुलाई को रोडवेज बसों का जनपद में प्रवेश नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 से 21 जुलाई तक भारी वाहनों के लिए रूट

route plan for kanwar yatra

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहन मीरापुर, बिजनौर नजीबाबाद मार्ग से मंडावली से होते हुए चिड़ियापुर से निकलकर सीधे नीलधारा पार्किंग तक पहुंच सकेंगे।

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से देहरादून और ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहन देवबंद, गागलहेडी से छुटमलपुर से होते हुए देहरादून पहुंचेंगे और ऋषिकेश तक जाने वाले वाहन भी इसी इसी रूट से होते हुए देहरादून से होकर जाएंगे। देहरादून से हरिद्वार एवं नैनीताल जाने वाले वाहन रायवाला से पहले ही पार्क करवाएं जाएंगे।

सिडकुल, ज्वालापुर, नैनीताल के लिए रात्रि 11 बजे से सुबह चार बजे तक भारी वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन 22 जुलाई से यह रूट भी बिल्कुल बंद रहेगा।

21 जुलाई तक हरिद्वार आएंगे सीधे
मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले छोटे वाहन पूर्व निर्धारित रूट होते हरिद्वार आ सकेंगे एवं सुविधानुसार पार्किंग कर सकेंगे।

22 जुलाई से बसों का रूट में बदलाव

route plan for kanwar yatra

22 जुलाई से दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाली समस्त रोडवेज बसें मीरापुर, बिजनौर, नीलधारा पार्किंग तक आएगी और यही से वापसी होगी।

सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब से आने वाली रोडवेज बसें छुटमलपुर भगवानपुर से हरिद्वार सीधे न आकर छुटमलपुर देहरादून से होते हुए मोतीचूर पार्किंग व वापसी भीमगोड़ा बैराज होते हुए चीला मार्ग से जाएगी।

नीलकंठ, गढ़वाल, ऋषिकेश से आने वाली रोडवेज बसें पशुलोक बैराज, मंडी चौक, नेपाली फार्म, रायवाला, मोतीचूर तक पहुंचेगी। वापसी में मोतीचूर, भीमगोडा बैराज, चीला मार्ग से होकर जाएगी।

नजीबाबाद, नैनीताल से देहरादून जाने वाली समस्त रोडवेज बसें नजीबाबाद, श्यामपुर, चीला मार्ग, ऋषिकेश से देहरादून तक ही बसें चलेगी।

22 जुलाई से छोटे वाहनों के लिए

route plan for kanwar yatra

छोटे वाहनों के लिए दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहन मीरापुर, नजीबाबाद, मंडावर से चिड़ियापुर होते हुए नीलधारा पार्किंग तक आएंगे। या रामपुर तिराहा, देवबंद, लखनौता, पुहाना, रूड़की, लक्सर, बैरागी कैंप पार्किंग तक आएंगे।

हरियाणा, सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले वाहन छुटमलपुर, खानपुर तिराहा, आन्नेकी, बीएचईएल से ऋषिकुल या टिबड़ी पार्किंग तक ही आ सकेंगे। वापसी में ऋषिकुल नया पुल हाइवे से होते हुए बहादराबाद, रुड़की से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

नैनीताल से देहरादून जाने वाले वाहन नजीबाबाद, नीलधारा पार्किंग, चीला मार्ग से ऋषिकेश से होते हुए देहरादून जा सकेंगे।
देहरादून से नैनीताल व नजीबाबाद जाने वाले वाहन रायवाला, भूपतवाला, दूधाधारी चौक, चंडीचौक, श्यामपुर से नैनीताल।

देहरादून से हरिद्वार का रुट होगा यह

route plan for kanwar yatra

देहरादून से रायवाला होकर पार्किंग पंतद्वीप, सर्वानंद घाट या चमगादड टापू पार्किंग में वाहन खड़े होंगे। इनकी वापसी भीमगौड़ा बैराज, चीला मार्ग से ऋषिकेश होते हुए देहरादून जाएंगे।

हरिद्वार से ऋषिकेश एवं देहरादून जाने वाले वाहन चंडीचौक चीला मार्ग से ऋषिकेश एवं देहरादून को जाएंगे।

23 जुलाई से समाप्ति तक
23 जुलाई से छोटे वाहन हरिद्वार से देहरादून जाने को हाइवे से बहादराबाद, रुड़की होते हुए छुटमलपुर से देहरादून जाएंगे। हरिद्वार से एकल मार्ग रहेगा, देहरादून की ओर से केवल प्रवेश हो सकेगा, वापसी के लिए रुड़की से छुटमलपुर होते हुए ही जाना होगा।

चारधाम यात्रा का रूट भी डायवर्ट
दिल्ली, मुजफ्फरनगर से देहरादून ऋषिकेश चारधाम यात्रा को जाने वाले वाहन का रूट मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर तिराहा, देवबंद, नागल, गागलहेडी, छुटमलपुर से होते हुए देहरादून जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed