फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Two Brothers arrested with smack of Three lakh Rupees during police checking

रुड़की: तीन लाख की स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान दोनों को दबोचा

Fri, 15 Jan 2021 05:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Jan 2021 05:50 PM IST
सार

  • पुलिस ने सिरचंदी-डाडली मार्ग पर चेकिंग के दौरान दोनों को दबोचा
  • 52 ग्राम स्मैक बरामद, गैंगस्टर और जिलाबदर की कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
Roorkee: Two Brothers arrested with smack of Three lakh Rupees during police checking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

रुड़की में पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लाखों की कीमत की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। साथ ही आरोपियों के संपर्क में रहने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जिलेभर में नशीले पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए अभियान चला रखा है। भगवानपुर क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर स्मैक का कारोबार किया जा रहा है। एसएसपी ने इसे रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार शाम पुलिस सिरचंदी-डाडली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इस बीच बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने संदिग्ध होने पर दोनों को रोककर तलाशी ली। उनके पास से 54 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि स्मैक के साथ दो सगे भाइयों शहजाद उर्फ बादल और एजाज उर्फ लाला निवासी सिरचंदी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख रुपये के करीब है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे काफी समय से स्मैक का कारोबार कर रहे हैं। दोनों तेज्जूपुर निवासी एक व्यक्ति से स्मैक खरीदते हैं और क्षेत्र में बेचते हैं।

एसओ ने बताया कि तेज्जूपुर निवासी व्यक्ति की तलाश की जा रही है। दोनों भाइयों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ गैंगस्टर और जिलाबदर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है। पुलिस टीम में एसआई पुष्पेंद्र, कांस्टेबल जुगत भट्ट, देवेंद्र सिंह, गीतम सिंह, ललित कुमार शामिल थे।

नशे की हालत में चालक ने ई-रिक्शा दौड़ाई

नशे की हालत में एक ई-रिक्शा चालक ने हाईवे पर कई बाइकों व स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे कई चालकों की ई-रिक्शा पलटने से बच गई। रिक्शा में बैठी सवारियों ने शोर मचा दिया। इस पर गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई। 

शुक्रवार की दोपहर रोडवेज बस स्टैंड पर एक रिक्शा चालक सवारी लेकर आ रहा था। बताया जा रहा है कि रिक्शा चालक नशे में था और उसने रोडवेज के पास कई बाइकों व एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इतना ही नहीं ई-रिक्शा पलटने से भी बच गई। रिक्शा में बैठी सवारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नशे की हालत में चालक को देखकर उसकी पिटाई कर दी।

इस बीच चेकिंग कर रहे टीआई मोहम्मद अकरम ने किसी तरह चालक को भीड़ से बचाया और सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई और मेडिकल कराया। जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चालक का चालान कर दिया है। जबकि उसकी ई-रिक्शा को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed