शादी के बंधन में बंधने से पहले चढ़ गए पुलिस के हत्थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से फरार प्रेमी जोड़े को पुलिस ने दिल्ली में पकड़ लिया। अपनी अलग दुनिया बसाने की चाह में घर से फरार हुआ प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंधने ही वाला था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले हफ्ते दोनों घर से फरार हो गए। लड़की के परिजनों ने उसे नाबालिग बताते हुए प्रेमी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में तहरीर दी थी।
पुलिस ने प्रेमी के पिता, भाई को हिरासत में लेकर अन्य परिजनों से भी पूछताछ की। इसके बाद से पुलिस और दोनों के परिजन उनकी तलाश में जुटे थे।
युवक को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस
सुराग मिलने पर बृहस्पतिवार की रात उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह के साथ पुलिस टीम व परिजन दिल्ली एनसीआर क्षेत्र पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में प्रेमी युगल ने बताया कि वह दिल्ली में शादी करने जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस व परिजन वहां आ गए।
युगल के रुड़की पहुंचने पर दोनों परिवारों के परिचित व रिश्तेदार भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी बीडी उनियाल ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। लड़की बालिग है या नाबालिग दस्तावेजों के आधार पर इसकी भी पड़ताल की जा रही है।