{"_id":"634830145dbdbb087f40e079","slug":"roorkee-police-alert-after-suspected-terrorist-is-caught-and-checking-started-in-madrasas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने पर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट, मदरसों में शुरू की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने पर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट, मदरसों में शुरू की चेकिंग
Thu, 13 Oct 2022 09:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:08 PM IST
सार
यूपी की एटीएस ने हाल ही में सहारनपुर और उत्तराखंड के हरिद्वार से आठ संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी की है। इनमें से एक रुड़की के नगला इमरती गांव का मुदस्सिर है जो कि ज्वालापुर में कपड़ों की फेरी लगाने के साथ ही एक मदरसे भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मदरसे में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की क्षेत्र के संदिग्ध आतंकवादी पकड़े जाने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए हैं। आतंकवादियों का मदरसा कनेक्शन मिलने से पुलिस ने रुड़की के मदरसों में सत्यापन अभियान चलाया और यहां पढ़ने और पढ़ाने वालों की पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Uttarakhand: एटीएस ने गिरफ्तार संदिग्धों में रुड़की के युवक को छोड़ा, मदरसों में रहने वालों की खंगाली कुंडली
विज्ञापन
यूपी की एटीएस ने हाल ही में सहारनपुर और उत्तराखंड के हरिद्वार से आठ संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी की है। इनमें से एक रुड़की के नगला इमरती गांव का मुदस्सिर है जो कि ज्वालापुर में कपड़ों की फेरी लगाने के साथ ही एक मदरसे भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
एटीएस ने रुड़की के टोडा कल्याणपुर गांव से भी एक युवक को गिरफ्तार किया था। युवक ज्वालापुर में कपड़े की दुकान पर काम करता है और मदरसे भी जुड़ा है। हालांकि, युवक को पूछताछ के बाद एटीएस ने छोड़ दिया है। जबकि मुदस्सिर अभी भी एटीएस की गिरफ्त में है। संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए हैं।
बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सोत और अन्य जगहों पर मदरसों में सत्यापन अभियान चलाया। साथ ही सभी की आईडी चेक की और उनके नाम, पता, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किए।
इसके अलावा संदिग्धों की जानकारी पुलिस को देने की लोगों से अपील की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मदरसों में पढ़ने और पढ़ाने वालों का सत्यापन किया जा रहा है। मदरसों में रहने वालों की पूरी जानकारी पुलिस के रजिस्टर में दर्ज की जा रही है।