फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   terrorist ATS released Roorkee youth among eight arrested suspects investigation Madrasas Uttarakhand news

Uttarakhand: एटीएस ने गिरफ्तार संदिग्धों में रुड़की के युवक को छोड़ा, मदरसों में रहने वालों की खंगाली कुंडली

Thu, 13 Oct 2022 11:17 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Oct 2022 11:17 AM IST
सार

मुदस्सिर और अब्दुर्रहमान ज्वालापुर क्षेत्र की मस्जिद से भी जुड़े हैं। अब्दुर्रहमान कपड़े की दुकान पर काम करता है। दोनों से यूपी एटीएस लखनऊ में ही पिछले कई दिनों से पूछताछ कर रही थी। खुफिया विभाग ने अब्दुर्रहमान के परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी ली। उधर, अब्दुर्रहमान के घर पहुंचते ही आसपास के लोगों की दिनभर भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन
terrorist ATS released Roorkee youth among eight arrested suspects investigation Madrasas Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ एटीएस ने जिन आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था उनमें रुड़की का एक युवक भी था। युवक ज्वालापुर में कपड़ों की दुकान पर काम करता है। हालांकि, युवक को एटीएस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया, इसके बाद वह घर पहुंचा। जहां खुफिया और पुलिस की टीम ने पूछताछ कर जानकारी ली। 

विज्ञापन


यूपी एटीएस ने आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) और सहयोगी जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि इनमें से दो रुड़की क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें मुदस्सिर नगला इमरती और अब्दुर्रहमान निवासी टोडा कल्याणपुर शामिल है। मुदस्सिर और अब्दुर्रहमान ज्वालापुर क्षेत्र की मस्जिद से भी जुड़े हैं, जबकि अब्दुर्रहमान कपड़े की दुकान पर काम करता है। दोनों से यूपी एटीएस लखनऊ में ही पिछले कई दिनों से पूछताछ कर रही थी। 
विज्ञापन


एटीएस ने अब्दुर्रहमान को पूछताछ के पांच दिन बाद छोड़ दिया। जिसके बाद वह अपने घर पर ही है, जबकि मुदस्सिर अभी भी एटीएस की गिरफ्त में हैं। उधर, मामला रुड़की से जुड़ा होने के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग भी अलर्ट है। खुफिया विभाग ने अब्दुर्रहमान के परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी ली। उधर, अब्दुर्रहमान के घर पहुंचते ही आसपास के लोगों की दिनभर भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसों में रहने वालों की खंगाली जा रही कुंडली
रुड़की और देहात क्षेत्र में मदरसों में पढ़ाने और पढ़ने वालों की खुफिया विभाग और पुलिस की ओर से कुंडली खंगाली जा रही है। जहां के यह निवासी हैं, वहां की पुलिस से जानकारी ली जा रही है। खुफिया विभाग की ओर से पूर्व में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के बारे में भी दोबारा से जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें...Dehradoon: सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गणेश मार्तोलिया को बड़ी जिम्मेदारी, यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed