फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Nikay chunav 2019: Tight Security in two Zone And 12 Sector

रुड़की निकाय चुनाव: दो जोन और 12 सेक्टर में बांटा शहर, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

Thu, 21 Nov 2019 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Nov 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Nikay chunav 2019: Tight Security in two Zone And 12 Sector
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

22 नवंबर को होने वाले रुड़की नगर निगम चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा का सारा खाका तैयार किया है। इसमें शहर को दो जोन और 12 सेक्टर में बांटकर भारी पुलिस-पीएसी बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर शहर को दो जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। इन सभी में एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर पांच फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में 20 अतिसंवेदनशील और 29 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। इन सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा अराजकता फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना

मतदान को लेकर बीएसएम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को मतपत्र मतपत्र वितरित किए गए। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने मतपत्रों की जांच की। दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा के बीच सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए मत पेटियां लेकर रवाना हुईं। इस दौरान बीएसएम इंटर कॉलेज में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए रहे।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
शुक्रवार को होने वाले निगम चुनाव को लेकर पुलिस ने शहर में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, इसे लेकर पुलिस ने बाहर से आने वाले वाहनों की भी गहनता से चेकिंग की। बॉर्डर पर भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed