फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Woman dies after giving birth child in hospital family create ruckus try to vandalise hospital

Roorkee: बच्चे को जन्म देने के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा और तोड़फोड़

Fri, 27 Sep 2024 10:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

Roorkee News: दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर महिला को  ईदगाह चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। शुक्रवार की शाम को महिला की छुट्टी होनी थी। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Roorkee News Woman dies after giving birth child in hospital family create ruckus try to vandalise hospital
महिला की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के दो दिन बाद भर्ती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला समझाकर शांत किया। वहीं, हंगामा होता देख डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बहादराबाद थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी कविता को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर करीब दो दिन पूर्व गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार की शाम को महिला की छुट्टी होनी थी। लेकिन, इस दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। मामला बढ़ता देख डॉक्टर और स्टाफ मौके से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर फरार हो गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंग नहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


देहरादून रेलवे स्टेशन बवाल: बचाओ-भागो... और दौड़ पड़े लोग; अचानक कहां से आया था उपद्रवियों का हुजूम और पत्थर?

विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल को सील करने की मांग

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती है जिसके चलते उसकी मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस से डॉक्टर की गिरफ्तारी और अस्पताल को सील करने की मांग की। वहीं पुलिस के काफी देर समझाने के बाद परिजन शांत हुए और महिला के शव को अपने साथ घर ले गए। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed