फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Tax Department Raid on establishments of two businessmen

Tax Department Raid: रुड़की में दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा, लाखों का माल किया जब्त

Thu, 14 Jul 2022 10:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Jul 2022 10:11 PM IST
सार

राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा एवं प्रवर्तन के संयुक्त आयुक्त अजय सिंह ने बिल व जीएसटी जमा नहीं कराए लाखों के माल की बिक्री किए जाने की सूचना पर छापा मारा।

विज्ञापन
Roorkee News: Tax Department Raid on establishments of two businessmen
रुड़की में कर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में राज्य कर की टीम ने दो कारोबारियों की दुकान और घर पर औचक छापा मारा। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि एक कारोबारी 2019 के बाद से बिना लाइसेंस के कारोबार कर रहा था। टीम ने लाखों रुपये का माल भी जब्त किया है। इसके बाबत कारोबारियों से कागजात मांगे गए हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा एवं प्रवर्तन के संयुक्त आयुक्त अजय सिंह ने बिल व जीएसटी जमा नहीं कराए लाखों के माल की बिक्री किए जाने की सूचना पर छापा मारा। उपायुक्त संतोष कुमार सिंह, गुलरेज रिजवी, डिप्टी कमिश्नर अभय पांडेय, पीपी शुक्ला के अलावा विजय कुमार, धर्मेंद्र राज चौहान, नेहा मिश्रा व पूनम राजपूत आदि अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने रामनगर स्थित बीड़ी आदि के कारोबारी की कार्तिकेय ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान व आवास पर छापा मारा, जबकि अन्य दो टीमों ने मेन बाजार स्थित पान मसाला के कारोबारी के सिटी गोल्डन प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम ने कारोबारियों के यहां दस्तावेजों को खंगाला। स्टॉक किए गए माल के कागज मांगे गए, लेकिन कारोबारी पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके चलते टीम ने लाखों रुपये का माल जब्त कर लिया। टीम की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दुकानें बंद होने लगीं। टीम ने लाखों का माल और कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डिप्टी कमिश्नर अभय पांडेय ने बताया कि सिगरेट कारोबारी का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2019 में समाप्त हो चुका है, लेकिन उन्होंने उसका नवीनीकरण नहीं कराया है। उनके प्रतिष्ठान से 125 बोरे माल के बरामद हुए हैं। इसके दस्तावेज वह दिखा नहीं पाए हैं। इसके चलते यह माल जब्त कर लिया गया है। दोनों कारोबारियों के यहां भारी अनियमितताएं मिली हैं। मामले में कार्रवाई अभी चल रही है। प्रथम दृष्टया जीएसटी की चोरी नजर आ रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। 

 

कार्रवाई के विरोध में पहुंचे व्यापारी संगठन 

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि जीएसटी की टीम सर्वे करने पहुंची है, जबकि व्यापारी संगठन सर्वे का विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले भी इस संगठन ने ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक के साथ बैठक कर दुकानों के सर्वे पर आपत्ति जताई थी। इसे लेकर व्यापारी भड़क गए, लेकिन इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह सर्वे नहीं है, बल्कि जीएसटी की टीम शिकायत के आधार पर जांच करने आई है। इस पर व्यापारी शांत हो गए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव नवीन गुलाटी, संयोजक रामगोपाल कंसल, सार्थक छाबड़ा, अंकित कालरा, लखबीर सिंह, आशीष सेठी, प्रभु ज्योत सिंह नामधारी, अशोक अरोड़ा, कविश मित्तल, आकाश गोयल, संजय गर्ग, प्रवीण मेंदीरत्ता, अरविंद कश्यप और कमल चावला आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed