Roorkee: फेमस स्वीट शॉप में काउंटर के अंदर रखी मिठाई खाते दिखे चूहे, वायरल हुआ वीडियो
Roorkee News: वीडियो में चूहा सफेद रसगुल्ले की ट्रे में घुसकर आराम से मिठाई खाता दिख रहा। कुछ देर बाद कर्मचारी के आने पर वह काउंटर में ही छिप गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की की एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान में रखे काउंटर में मिठाई खाते हुए चूहे का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सिविल लाइंस स्थित विधायक की दुकान का बताया जा रहा है। हालांकि विधायक का साफ कहना है कि यह वीडियो उनके प्रतिष्ठान की नहीं है। कुछ लोगों ने उनके प्रतिष्ठान को बदनाम करने के लिए वीडियो एडिट कर वायरल की है।
मंगलवार दोपहर से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुईं। इन वीडियो क्लिप में एक मिठाई की दुकान में रखे काउंटर के अंदर एक चूहा सफेद रसगुल्ले की ट्रे में घुसकर आराम से मिठाई खाता दिख रहा।
कुछ देर बाद कर्मचारी के आने पर वह काउंटर में ही छिप गया। वहीं दूसरी क्लिप में एक चूहा दूसरे काउंटर में काले रसगुल्ले की बड़ी ट्रे में बैठा दिखा।
Roorkee: नगला इमरती में गुलदार की दहशत, करीब 12 बकरियों को मारा, कल भी एक महिला को बनाया था निवाला
वीडियो वायरल होने के बाद इसपर नगरवासियों की निंदा टिप्पणी भी सामने आ रही हैं। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आई है। जब तक मामले की जांच नहीं की जाती कुछ कहा नहीं जा सकता है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.