फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Mother and son Beaten allegations on former Village head, Video viral

रुड़की: पूर्व प्रधान पर मां-बेटे की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस 

Fri, 18 Sep 2020 11:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roorkee News: Mother and son Beaten allegations on former Village head, Video viral
- फोटो : फाइल फोटो

रुड़की में पूर्व प्रधान की दबंगई का विरोध करना मां-बेटे को भारी पड़ गया। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने परिवार के संग घर में घुसकर मारपीट कर दी और कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं, धारदार हथियार से हमले की भी कोशिश की। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खंजरपुर निवासी सुनील कुमार के घर के पास से रास्ता निकल रहा है। आरोप है कि गांव का पूर्व प्रधान इस रास्ते पर जबरन अपना गेट लगा रहा है। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी। एसडीएम ने मामले में जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद भी पूर्व प्रधान शुक्रवार को गेट लगा रहा था। सुनील और उनकी मां विमल देवी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही परिवार संग घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व प्रधान ने धारदार हथियार से हमले की कोशिश की। किसी तरह दोनों ने खुद को बचाया। आसपास तमाशा देख रहे लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।


उधर, पीड़ित मां-बेटे ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और वीडियो भी दिखाई। उधर, कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूर्व प्रधान को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed