फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Liquor shop employee beaten villagers badly heart broken thrown on road

Roorkee: शराब की दुकान के कर्मचारी ने ग्रामीण को बुरी तरह पीटा, तमंचे की बट से सिर फोड़ा, फिर सड़क पर फेंका

Fri, 26 Jul 2024 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2024 07:58 PM IST
सार

Roorkee News: ग्रामीण और दुकान संचालक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान वहां जमकर गाली-गलौज हो गई। इसके बाद दुकारनदार ने ग्रामीण को बुरी तरह से पीट दिया।

विज्ञापन
Roorkee News Liquor shop employee beaten villagers badly heart broken thrown on road
युवक को पीटकर सड़कर पर फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिब्बरहेड़ी के मन्नाखेड़ा में एक युवक को शराब की दुकान के कर्मचारियों ने बुरी तरह से पीट दिया। युवक के सिर पर हथियारों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और उसे घायल अवस्था में सड़क पर ही फेंक दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला और मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलौर में देवबंद रोड पर एक शराब का ठेका है। जहां पर एक कैंटीन भी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मन्नाखेड़ा निवासी टिंकू भी मौजूद था। जहां पर दुकान संचालक के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इस दौरान वहां जमकर गाली-गलौज हो गई। साथ ही टिंकू को जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


टिंकू ने जब इसका विरोध किया तो आसपास मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने टिंकू की बुरी तरह से पिटाई कर दी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि टिंकू की पिटाई करने में दुकानदार भी शामिल है। बताया कि टिंकू को बुरी तरह से पीटा गया है। साथ ही उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर सिर फोड़ दिया। ऐसे में वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर टंगा पर्दा...बना प्रशासन के गले की फांस, पढ़ें पूरा मामला

Roorkee News Liquor shop employee beaten villagers badly heart broken thrown on road

आरोपी उसे घायल अवस्था में सड़क पर ही फेंक कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मन्नाखेड़ी के ग्रामीण और टिंकू के परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जहां लोग पुलिस से भी उलझ गए। ग्रामीणों का कहना था कि टिंकू के उपचार से पूर्व ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। रात होने के बाद बमुश्किल ग्रामीणों को पुलिस ने शांत कराया। वहीं, मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed