फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 Curtain on mosques in Haridwar removed by police after Dispute

Haridwar: कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर टंगा पर्दा...बना प्रशासन के गले की फांस, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 26 Jul 2024 06:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2024 06:53 PM IST
सार

Haridwar Kanwar Yatra 2024: रामनगर क्षेत्र के मस्जिद और एक मजार के सामने पर्दा टंगा देखकर सोशल साइट पर खबर वायरल होने लगी। इसमें बताया गया कि मस्जिद और मजार के सामने पर्दा टांगने का निर्देश प्रशासन ने दिया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Curtain on mosques in Haridwar removed by police after Dispute
मस्जिद के सामने से पर्दा हटाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुकानों के सामने नेम प्लेट लगाने और हटाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि हरिद्वार के रामनगर क्षेत्र में मस्जिद और मजार के सामने टंगा पर्दा प्रशासन की गले की फांस बन गया। मस्जिद और मजार कमेटी के प्रबंधकों का दावा कि उन्होंने प्रशासन के कहने पर कांवड़ यात्रा के दो दिन पहले पर्दा लगाया, जबकि पुलिस के आला अधिकारी इस तरह के किसी भी निर्देश से सीधे इनकार कर कर रहे हैं।

विज्ञापन


रामनगर क्षेत्र के मस्जिद और एक मजार के सामने पर्दा टंगा देखकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने लगी। इसमें बताया गया कि मस्जिद और मजार के सामने पर्दा टांगने का निर्देश प्रशासन ने दिया। मामले में जब पुलिस के आला अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस तरह के किसी निर्देश से सीधे मना कर दिया। वहीं मस्जिद कमेटी का कहना है कि कांवड़ मेला के दो दिन पूर्व यानि 21 जुलाई को मस्जिद और मजार के सामने पर्दा टांगा गया।

विज्ञापन

Haridwar: कांवड़ियों का हुड़दंग... ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्दा किसने टांगा और किसने हटा दिया यह फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अभद्रता धार्मिक स्थल पर न की जाए इस दृष्टिकोण से पर्दा टांगा गया हो। मस्जिद कमेटी के मौलाना अनवर अली का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के दो दिन पूर्व पुलिस और प्रशासन की ओर से पर्दा लगाने के निर्देश दिए गए थे।

पर्दा रात में लगाया भी गया, लेकिन यह किसने लगाया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि मामला शुक्रवार जुमा नमाज के बाद जब तूूल पकड़ा तो ज्वालापुर पुलिस ने खुद आकर पर्दा हटा दिया। हालांकि इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें रामनगर क्षेत्र के स्पेशल पुलिस ऑफिसर एसपीओ पर्दा हटाते दिख रहे हैं।

निर्बाध रूप से संचालित हो रही है कांवड़ यात्रा : एसएसपी
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि पुलिस की ओर कोई पर्दा नहीं टांगा गया और न ही इस तरह के कोई निर्देश दिए गए थे। सुरक्षा की लिहाज से स्थानीय निवासियों ने पर्दा टांगा होगा, उन्होंने ने ही उसे खुद ही हटा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। इसे निर्बाध रूप से संचालित किया जाएगा, किसी तरह का कोई अपवाद, अफवाह फैलाता है या उपद्रव करने की कोशिश करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed