फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Food Safety Department conducts inspection drive on Rampur Road

रुड़की: रामपुर रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान, टीम को देख दुकानों में ताले लगाकर भागे कई दुकानदार

Mon, 31 Aug 2026 08:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 31 Aug 2026 08:13 PM IST
सार

रुड़की में नगर और देहात क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जा रही है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से होने वाले खिलवाड़ को रोका जा सके।

विज्ञापन
Roorkee News Food Safety Department conducts inspection drive on Rampur Road
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की चेकिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को रामपुर रोड क्षेत्र में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए तेल, मसाला और दूध के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, बिना खाद्य लाइसेंस के दुकान संचालित करते पाए गए एक कारोबारी को नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन


नगर और देहात क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जा रही है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से होने वाले खिलवाड़ को रोका जा सके। सोमवार दोपहर अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर वहां से निकल गए। बताया गया कि कई कारोबारी अधिकारियों की लोकेशन और चेकिंग रूट की जानकारी अपने स्तर से जुटाने में लगे रहे, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन


उत्तराखंड: विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानों के साथ-साथ गोदामों में रखे स्टॉक की भी जांच कर रही है। खाद्य सामग्री की मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग, लेबल और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों को देखा जा रहा है। अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण और सैंपलिंग की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को भी नोटिस जारी कर आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed