फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Dispute between two Group in Paniyala village sharp weapons were fired one youth died

Roorkee: पनियाला गांव में दो पक्षों में विवाद, जमकर चले धारदार हथियार, एक युवक की मौत, पुलिस बल तैनात

Sun, 17 Mar 2024 10:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2024 10:42 PM IST
सार

Roorkee News: दो-तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बीच में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। जो विवाद आज बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
Roorkee News Dispute between two Group in Paniyala village sharp weapons were fired one youth died
विवाद के बाद अस्पताल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में रविवार को मामूली सी बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में दो पक्षों की पुरानी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बीच में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। जो विवाद आज बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


Roorkee: पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंची। जहां एक युवक सद्दाम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कई गंभीर लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed