फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News One cow smugglers arrested in police encounter accused shot in the leg two absconding

Roorkee: पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी, दो फरार

Sun, 17 Mar 2024 02:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2024 02:18 PM IST
सार

पुलिस को संरक्षित पशु काटने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने संरक्षित पशु काट रहे लोगों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Roorkee News One cow smugglers arrested in police encounter accused shot in the leg two absconding
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोहलपुर गाड़ा गांव में रविवार कि सुबह एक खेत में पुलिस को संरक्षित पशु काटने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने संरक्षित पशु काट रहे लोगों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी  फायरिंग में जुल्फकार निवासी सोहलपुर गाड़ा पकड़ा गया। जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन


Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पुलिस ने कसी कमर, चेक पोस्ट पर CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जुल्फकार के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed