{"_id":"65b270e1df91248c2604f19c","slug":"roorkee-news-congress-mlas-warning-to-power-corporation-team-for-meter-checking-2024-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कांग्रेस विधायकों की ऊर्जा निगम की टीम को चेतावनी, कहा-चेकिंग के लिए आए तो लाठी-डंडों से होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कांग्रेस विधायकों की ऊर्जा निगम की टीम को चेतावनी, कहा-चेकिंग के लिए आए तो लाठी-डंडों से होगा स्वागत
Thu, 25 Jan 2024 08:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Jan 2024 08:04 PM IST
सार
Roorkee News: गुस्साए कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम की टीम अलसुबह किसानों के घरों में घुसकर चेकिंग के नाम उनका शोषण कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, भगवानपुर विधायक ममता राकेश समेत अन्य पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम की टीम को चेतावनी दी कि यदि अब गांव में आकर छापेमारी कर किसानों को परेशान किया गया तो उनका स्वागत लाठी डंडों से किया जाएगा।
विज्ञापन
गुस्साए कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम की टीम अलसुबह किसानों के घरों में घुसकर चेकिंग के नाम उनका शोषण कर रही है। जबकि आज तक किसी एक फैक्टरी पर छापा मारने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। जबकि इन फैक्टरियों पर करोड़ों रुपये बकाया है।
विज्ञापन
Haridwar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर 'वार', कहा- मंदिर में माहौल खराब करना चाहते थे राहुल
विज्ञापन
आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की टीम चेकिंग के नाम पर घर में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रही है। अब अगर उनके साथ कुछ अभद्रता होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी।
Trending Videos
खराब ट्रांसफार्मर पर रात में धरना देंगे हरीश रावत
धरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में ऐसे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर की तलाश करें जो एक महीने से खराब है और जिसे बार-बार कहने पर भी नहीं बदला जा रहा। वह दो फरवरी के बाद ऐसे ट्रांसफार्मर पर रात नौ बजे एक से डेढ़ घंटे बैठकर धरना देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया ट्रांसफार्मर किसी कांग्रेसी का नहीं आमजन का होना चाहिए।