{"_id":"65b0f3b78c642405710b0be7","slug":"haridwar-news-bjp-state-president-attack-on-congress-and-rahul-gandhi-temple-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर 'वार', कहा- मंदिर में माहौल खराब करना चाहते थे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर 'वार', कहा- मंदिर में माहौल खराब करना चाहते थे राहुल
Wed, 24 Jan 2024 05:01 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 24 Jan 2024 05:01 PM IST
सार
Haridwar News: महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी मंदिर जाना चाह रहे होंगे। जिस स्थान की अनुमति मिलती है उस स्थान पर जाना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने की अनुमति न दिए जाने और हंगामा होने पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वहां मंदिर में जाने के लिए नहीं बल्कि मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने के मूड में गए थे। कहा कि आप अयोध्या जाने से मना करते हैं, लेकिन वहां पर बैरिकेडिंग तोड़कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: इस हॉट सीट पर प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाना चाहता है कांग्रेस का एक खेमा, इन दिग्गजों की भी नजर
विज्ञापन
यह बात उन्होंने हरिद्वार में भाजपा के शक्तिवंदन कार्यक्रम के दौरान मीडियो से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी मंदिर जाना चाह रहे होंगे। जिस स्थान की अनुमति मिलती है उस स्थान पर जाना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड आगमन को लेकर महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा होगा कि प्रदेश का जो मुख्य विपक्षी दल है उसका कोई नेता आ रहा है। देखते हैं कांग्रेस को एकत्रित कर पाएंगे खड़गे या बैरंग लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन