फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Bloody conflict between two Group in CHC fighting in front of police

Roorkee: दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने जमकर हुई मारपीट, चले धारदार हथियार

Thu, 02 May 2024 06:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 May 2024 06:50 PM IST
सार

Roorkee Crime News: दोनों पक्षों में देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह आज फिर आमने सामने आ गए। इस दौरान खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Roorkee News Bloody conflict between two Group in CHC fighting in front of police
दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के मंगलौर सामुदायिक केंद्र में गुरुवार को दो पक्षों के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात मोहल्ला किला में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय आस-पास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इस बीच दोनों पक्ष कस्बा पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया और जमकर मारपीट हो गई। इस पर पुलिस ने मामला शांत कराकर दोनों पक्षों के लोगों को चोट आने पर मेडिकल कराने के लिए मंगलौर सामुदायिक केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: लौट रहे थे घर...गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में बहे

बताया जा रहा है कि सीएचसी के अंदर ही दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे सीएचसी में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही एक-दूसरे से मारपीट करते रहे। बाद में कोतवाली से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा जिसके बाद मामला शांत हो पाया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed