{"_id":"66337fe61318e7bff70e6d80","slug":"rishikesh-news-father-and-son-from-dehradun-drown-into-ganga-river-2024-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: लौट रहे थे घर...गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: लौट रहे थे घर...गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में बहे
Thu, 02 May 2024 05:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 02 May 2024 05:32 PM IST
सार
Rishikesh News: परिवार देहरादून के सेलाकुई का रहने वाला है। गंगा में नहाने के दौरान बेटा डूबा तो पिता उसे बचाने कूद गए। इस दौरान दोनों ही तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
गंगा में बहे पिता-पुत्र की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश में लोगों के गंगा में डूबने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक पिता और पुत्र गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। संजय थापा(52)अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वह अचानक रास्ते में रुके और मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। तभी संजय का बेटा आशीष थापा(23) गंगा में डूबने लगा।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: मॉकड्रिल...भूकंप के लगे झटके, गंगा में डूबे कई लोग...कहीं सफल हुआ प्रबंधन तो कहीं खामियां
विज्ञापन
Trending Videos
बेटे को बचाने के लिए पिता भी गंगा में उतर गए और वह भी तेज बहाव में बह गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्य ऋषि ने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है।