फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Encounter between Police and absconding mastermind of Ankit murder case Accused

Roorkee Encounter: अंकित हत्याकांड के फरार चल रहे मास्टरमाइंड की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Wed, 26 Feb 2025 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/मंगलौर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/मंगलौर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:29 PM IST
सार

Roorkee Crime News:पिछले साल हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने गांव झबीरण निवासी अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। कुछ महीने पहले ही अंकित जमानत पर जेल से बाहर आया था। 22 फरवरी को अंकित का गांव के पास ही शमशान घाट में मिला था।

विज्ञापन
Roorkee Crime Encounter between Police and absconding mastermind of Ankit murder case Accused
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में अंकित हत्याकांड में फरार चल रहे मास्टरमाइंड की बुधवार रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मास्टरमाइंड की जवाबी फायरिंग में पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली उसके पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरड़ी कपिल की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने गांव झबीरण निवासी अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। कुछ महीने पहले ही अंकित जमानत पर जेल से बाहर आया था। 22 फरवरी को अंकित का गांव के पास ही शमशान घाट में मिला था। अंकित के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले थे।

विज्ञापन

कपिल के पिता ने दी थी हत्या की सुपारी

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो दिन बाद खुलासा कर दिया था। मामले में कपिल के पिता ने चार लाख रुपये में अंकित की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने कपिल के पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि हत्या का मास्टरमाइंड रोहित निवासी कुरड़ी, मंगलौर फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: आईआईटी प्रोफेसर और दोस्त ने कांवड़ियों से की अभद्रता और मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Roorkee Crime Encounter between Police and absconding mastermind of Ankit murder case Accused

बुधवार की रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि रोहित तांशीपुर गांव के  पास गंगनहर की पटरी से होते हुए कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस और सीयू की टीम गंगनहर पटरी किनारे पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने रोहित को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली रोहित के पैर में जा लगी और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

साथ एक घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सीओ, मंगलौर विवेक कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। वहीं, मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे और अधीनस्थों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि रोहित अंकित हत्याकांड में मास्टरमाइंड था। रोहित ने ही अंकित की हत्या की सुपारी ली थी। उन्होंने बताया कि रोहित के ऊपर पुलिस की ओर से 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed