फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Criminals broke furniture showroom gate theft Money and Abscond

Roorkee: फर्नीचर शोरूम का गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, 20 मिनट तक आराम से गिनी नकदी, फिर लेकर हुए फरार

Sun, 24 Nov 2024 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

Roorkee Crime News: दो युवकों ने शोरूम के पुराने गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गल्ला उठा लिया और करीब 20 मिनट तक ही अंदर रहकर गल्ला किसी लोहे की वस्तु से तोड़ा।

विज्ञापन
Roorkee Crime Criminals broke furniture showroom gate theft Money and Abscond
फर्नीचर शोरूम में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर चोरों ने एक फर्नीचर शोरूम को निशाना बनाया है। चोर शोरूम के पीछे लगा पुराना गेट तोड़कर अंदर घुसे और गल्ला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शेखपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह की बीएसएम कॉलेज के पास ही अमर फर्नीचर के नाम से शोरूम है। शोरूम का मेन गेट हाईवे की तरफ है, जबकि एक पुराना गेट पीछे की तरफ लगा है। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। दो युवकों ने पुराने गेट को तोड़कर शोरूम के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गल्ला उठा लिया और करीब 20 मिनट तक ही अंदर रहकर गल्ला किसी लोहे की वस्तु से तोड़ा। इतना ही नहीं चोरों ने शोरूम में ही बैठकर गल्ले से निकली नकदी की गिनती भी की। इसके बाद वह शोरूम से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


देवदूत बना आरपीएफ कर्मी: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर प्लेटफार्म के बीच फंसा यात्री, ऐसे बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह सुरेंद्र ने शोरूम खोला तो देखा की गल्ला टूटा पड़ा है। जिसमें से कुछ नकदी, पुराने सिक्के और चाबियां गायब हैं। उन्होंने शोरूम के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पूरी घटना दिखी।

शोरूम मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जबकि फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed