फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur News Passenger foot stuck between platform and train RPF Personnel saved his life

देवदूत बना आरपीएफ कर्मी: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर प्लेटफार्म के बीच फंसा यात्री, ऐसे बचाई जान

Sun, 24 Nov 2024 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Nov 2024 07:20 PM IST
सार

Uttarakhand News: देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस रुद्रपुर स्टेशन पर रुकी थी। एक यात्री नीचे उतरे और जब ट्रेन चली तो वापस चढ़ रहे थे। इस दौरान ट्रेन में कोच का बंद दरवाजा खोलने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंस गए।

विज्ञापन
Rudrapur News Passenger foot stuck between platform and train RPF Personnel saved his life
आरपीएफ कर्मी ने बचाई यात्री की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गए। इसी बीच वहां पर तैनात आरपीएफ कर्मी ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंसे यात्री को बाहर खींच लिया और उनकी जान बच गई।

विज्ञापन


रविवार को देहरादून एक्सप्रेस संख्या 14120 देहरादून से काठगोदाम जा रही थी। रुद्रपुर स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन काठगोदाम के लिए रवाना हो रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म पर सामान लेनेउतरे यात्री चलती ट्रेन में एसी कोच पर चढ़ने लगे। चलती ट्रेन में कोच का बंद दरवाजा खोलने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंस गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: दीपम के प्रतिनियुक्ति छोड़कर आने के साथ चर्चाओं की भी वापसी...नए डीजीपी को लेकर चर्चा तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल विकास ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंसे गए यात्री को खींचकर बाहर निकाल दिया। इस दौरान यात्री के पैरों में खरोंचे आई। यात्री ने कांस्टेबल को जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।आरपीएफ इंस्पेक्टर तरूण वर्मा ने बताया कि यात्री को उसी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed