{"_id":"6878dac6622d85f1000a73a9","slug":"roorkee-accident-news-two-teenagers-returning-to-punjab-with-kanwar-died-after-being-hit-by-a-pickup-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: लखनौता चौराहे पर हादसा, पिकअप की चपेट में आकर कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: लखनौता चौराहे पर हादसा, पिकअप की चपेट में आकर कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत
Thu, 17 Jul 2025 04:50 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Jul 2025 04:50 PM IST
सार
हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ। पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर लौट रहे पंजाब के फिरोजपुर निवासी दो किशोरों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Haridwar: नंगे पांव...हाथ में जल...श्रद्धालुओं के साथ चलती नजर आई दिल्ली की भाजपा विधायक पूनम भारद्वाज
विज्ञापन
घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ। पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी। एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की उपचार के दौरान जान चली गई। एक घायल कांवड़ यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में मृतकों की पहचान हर्ष(16) व अस्मित(15) निवासी लालकुर्ती फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन