फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi BJP MLA Poonam Bhardwaj participated in the Kanwar Yatra haridwar

Haridwar: नंगे पांव...हाथ में जल...श्रद्धालुओं के साथ चलती नजर आई दिल्ली की भाजपा विधायक पूनम भारद्वाज

Thu, 17 Jul 2025 11:23 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:23 AM IST
सार

हरिद्वार से जल उठाने के बाद शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर लगातार रवाना हो रहे हैं। इस बीच दिल्ली की भाजपा विधायक पूनम भारद्वाज भी कांवड़ यात्रा में नजर आई।

विज्ञापन
Delhi BJP MLA Poonam Bhardwaj participated in the Kanwar Yatra haridwar
दिल्ली की भाजपा विधायक पूनम भारद्वाज ने कांवड़ यात्रा में भाग लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली की भाजपा विधायक पूनम भारद्वाज ने कांवड़ यात्रा में भाग लिया। भगवान शिव में अटूट आस्था लिए श्रद्धालु नंगे पांव जल उठाकर लगातार अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। आस्था के पथ पर शिवभक्तों का सैलाब दिखा। सुबह बारिश के बीच भी शिवभक्तों के कदम आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन


हर-हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष के साथ शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। हरिद्वार से जल उठाने के बाद शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर लगातार रवाना हो रहे हैं। सावन के बाद अब जैसे-जैसे दिन शिवरात्रि की ओर बढ़ रहे हैं तो कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं का सैलाब भी दिखने लगा है। बुधवार को कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए।

विज्ञापन

सड़कें भगवा चोला ओढ़े रही और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजती रही। मन में आस्था लिए शिव रंग में रंगकर श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों की ओर बढ़ते रहे। वहीं, पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही धूप से भी बुधवार को बारिश के बाद कांवड़ियों को राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बरसाए कांवड़ यात्रियों पर फूल
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ यात्रियों को फल और पानी की बोतलें वितरित कीं। कांवड़ यात्रियों की कुशल यात्रा की कामना की और सभी से संयम व श्रद्धा बनाए रखने की अपील की। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनका जीवन सेवा को समर्पित रहा है। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए यह सेवा कार्य किया गया।



ये भी पढ़ें...Panchayat Election:  राजनीति की प्राथमिक पाठशाला बना उत्तराखंड का पंचायत चुनाव, युवा प्रत्याशियों का बोलबाला

कांवड़ केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि आस्थावानों का समागम है। इसमें हर रूप में व्यक्ति अपनी आस्था को व्यक्त कर सकता है। इसका प्रतिफल स्वयं देवाधिदेव महादेव देते हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से परंपरा को अक्षुण बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। इसके पूर्व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed