फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rohit and Anita won the long jump.

Dehradun News: कबड्डी में गोरछा व बुलार्डी की टीम अव्वल

Mon, 29 Dec 2025 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Rohit and Anita won the long jump.
कांडोईभरम इंटर कॉलेज में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता ​खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
- खेल महाकुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

चकराता। न्याय पंचायत बेगी के कांडोई भरम स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंडर-14 कबड्डी में गोरछा और अंडर-19 में बुलार्डी की टीम ने बाजी मारी। अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ और लंबी कूद में रोहित व अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ व ऊंची कूद में किरण ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में यादेश परमार प्रथम स्थान पर रहे। 1500 व 3000 मीटर दौड़ में तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कांडोईभरम की टीम विजेता रही। इस अवसर पर ग्राम प्रधान केवल राम चौहान, पूरण सारस्वत, प्रधानाचार्य बृजनंद शर्मा, व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र सिंह चौधरी, प्रवीन जग्गी, सुरजीत रावत, विक्रम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed