फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbery in the house attack on woman neck with a knife Roorkee Uttarakhand Crime News in hindi

Roorkee: दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

Mon, 05 Feb 2024 03:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Feb 2024 03:14 PM IST
सार

दो बदमाश घर के अंदर घुसे और लूटपाट करने लगे। महिला ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
Robbery in the house attack on woman neck with a knife Roorkee Uttarakhand Crime News in hindi
महिला की गर्दन पर चाकू से किया हमला - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुड़की में एक घर में घुसकर दो बदमाशों ने महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील माता वाली गली में विपिन का मकान है। सोमवार सुबह परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जबकि विपिन की पत्नी रेखा घर पर अकेली थी। करीब 12 बजे दो बदमाश घर के अंदर घुस आए और लूटपाट करने लगे। रेखा ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मां के अपमान का बदला खून से लिया: दोस्त पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा, शव लगाया ठिकाने
विज्ञापन
विज्ञापन


कान के कुंडल लूटकर फरार हो गए। रेखा ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों ने रेखा को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे कंगाल जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed