फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbery in Haridwar: Eight teams formed to reveal the Robbery incident

हरिद्वार में डकैती: घटना के खुलासे के लिए बनाई आठ टीमें, दरोगा पर गिरी गाज, कोतवाल को अल्टीमेटम

Thu, 08 Jul 2021 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Jul 2021 09:11 PM IST
सार

शोरूम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन शुरू करने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Robbery in Haridwar: Eight teams formed to reveal the Robbery incident
हरिद्वार में डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में शंकर आश्रम के पास ज्वैलर्स शोरूम में डकैती की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) से लेकर जिला पुलिस के इंस्पेक्टरों को खुलासे में लगाया गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार: ज्वैलर्स शोरूम से हथियारों के बल पर दो करोड़ की डकैती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, तस्वीरें...
विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कराई जा रही है। यूपी के सीमावर्ती जिलों के थानों से सक्रिय अपराधियों की मौजूदा जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी का कहना है कि डकैती प्रोफेशनल बदमाशों ने अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के शोरूम तक आने और वापस जाने वाले रास्तों में घरों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल टीमों के भरोसे लापरवाह हुए प्रभारी 
जनपद में हत्या, लूट और डकैती जैसी संगीन अपराधों की जांच व धरपकड़ के लिए स्पेशल टीमें बनाई जा रही हैं। इससे थानेदार और कोतवाल लापरवाह हो गए हैं। उनके मन में यह बात घर कर गई है कि संगीन अपराधों की जांच स्पेशल टीम करेगी। 

रोजाना घट रही घटनाएं 
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रोजाना कोई न कोई घटना हो रही है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति कर लौट आते हैं। पुलिस शराब तस्करों, स्मैक तस्करों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाती है। लेकिन जब कोई बड़ी घटना हो जाती है तो लकीर पिटने का काम करती है। 

दरोगा पर गिरी गाज, कोतवाल को अल्टीमेटम
डकैती के मामले में दरोगा पर गाज गिर गई। घटना की सूचना देने में देरी करने के आरोप में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि कोतवाल को सात दिनों की मोहलत दी है। 

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम के बाद मोरातारा ज्वैलर्स के यहां हुई दिनदहाड़े डकैती के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शहर के बीच अति भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।

एसएसपी सेेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दरोगा उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। दरोगा उमेश कुमार पर सुरक्षा में कमी व सूचना देरी से देने का आरोप है। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी को सात दिनों को मोहलत दे दी है। 

घटना के खुलासे के लिए ज्वालापुर कोतवाल को सात दिन का समय किया गया है। खुलासा न होने की स्थिति में प्रभारी निरीक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 - सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार

व्यापरियों में दहशत, बंद रहेगा सर्राफा बाजार 

ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती पर सर्राफ कारोबारियों ने चिंता जताते हुए आज शुक्रवार को सभी दुकानें बंद रखने का एलान किया है। कारोबारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। दूसरी तरफ एसएसपी ने कारोबारियों को आश्वासन दिया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। 

शहर के बीचोंबीच शंकर आश्रम पर मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम पर हुई डकैती की घटना के बाद शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। डकैती की घटना के बाद सर्राफ कारोबारी आक्रोशित हैं। शोरूम पहुंचने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

सर्राफ कारोबारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कारोबारी काम करने से डर रहे हैं। पंचपुरी ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि जब तक बदमाश पकड़े नहीं जाते बाजार बंद रहेंगे। बाजार में एक तो कोरोना के चलते काम पूरी तरह खत्म हो चुका है। इसके साथ ही इस तरह की घटनाओं से व्यापारी और आतंकित हो गया है।

डकैती से व्यापारियों में दहशत : मेयर 
 डकैती की घटना पर मेयर अनीता शर्मा ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डकैती की घटना से व्यापारियों में दहशत बनी है। पुलिस चौराहों पर बिना हेलमेट चालान तक सीमित है। बदमाश घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह 11 बजे निपुण गुप्ता के शोरूम पर व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed