फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways bus strike in uttarakhand from 15 january night

आज रात से रुक जाएंगे रोडवेज बसों के पहिये, हजारों यात्री होंगे 'बेबस'

Tue, 15 Jan 2019 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Jan 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
roadways bus strike in uttarakhand from 15 january night
uttarakhand roadways

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त सभा में विभिन्न संगठनों ने सरकार पर परिवहन निगम को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने 15 जनवरी की रात से प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार और सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। हड़ताल से कुमाऊं में रोडवेज की बस में यात्रा करने वाले 80 हजार यात्रियों के बेबस हो जाएंगे। 

विज्ञापन


रोडवेज के सभी संगठन सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग में प्राइवेट बसों को परमिट देने का विरोध कर रहे हैं। शासन में हुई वार्ता विफल होने के बाद सोमवार को कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने हल्द्वानी रोडवेज डिपो में आम सभा का आयोजन किया। आम सभा में 15 जनवरी के रात से हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय मार्गों पर निजी वाहन संचालकों को परमिट जारी कर रही है जबकि   इन मार्गों पर निगम की पर्याप्त बस सेवाएं संचालित हैं और निगम प्रर्याप्त आय भी अर्जित कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से 16 जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है। सरकार को इसके एवज में निगम को 55 करोड़ रुपया देना है। पैसा नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं  मिल पा रहा है। सभा में हल्द्वानी, भवाली रानीखेत, अल्मोड़ा, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर, काठगोदाम डिपो के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता मुकेश वर्मा और संचालन डूंगर सिंह संभल ने किया। इस दौरान विक्रम डंगवाल, कमल पपनै,  वीके शर्मा, हरीश चंद आर्य, चंद्रशेखर शर्मा, भूपेंद्र अधिकारी, आन सिंह जीना, प्रेम दुम्का, बालमुकुंद सुयाल, राम अवध यादव,किशन चंद आर्य, जगमोहन आर्या, राजेश कोहली, आरएस नेगी, नवनीत कपिल, एचआर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।


वहीं उत्तराखंड रोडवेज अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बुधवार से कार्य बहिष्कार का एलान किया। मोर्चा द्वारा सरकार से कुमाऊं में रोडवेज के रूट पर निजी बसों के संचालन का शासनादेश निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही निगम की 80 करोड़ की बकाया धनराशि जारी करने की मांग पूरी न होने पर आक्रोश है। 


आईएसबीटी परिसर में हुई आमसभा को संबोधित करते हुए उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कुमाऊं में रोडवेज के रूटों पर निजी बसों को चलाने का फैसला गलत है। इससे परिवहन निगम को नुकसान होगा। पहले से ही निगम घाटे में चल रहा है। सरकार इस पर सुधार के बजाय इसे और गर्त में ले जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed