फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways Bus Drivers strike before Diwali in uttarakhand from today

उत्तराखंड: परिवहन निगमकर्मियों की बेमियादी हड़ताल स्थगित, हाईकोर्ट के फैसले के बाद बदला फैसला

Wed, 23 Oct 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways Bus Drivers strike before Diwali in uttarakhand from today
हड़ताल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हाईकोर्ट के फैसले के बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार रात 12 बजे से प्रस्तावित बेमियादी हड़ताल टाल दी है। हालांकि यूनियन पदाधिकारियों निगम प्रबंधन से बुधवार को नए सिरे से वार्ता करेगा।

विज्ञापन


बता दें, सितंबर माह का वेतन व दीपावली बोनस भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ ही बसों का संचालन ठप करने की चेतावनी दी थी। इसे लेकर परिवहन निगम प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए थे।
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार को कर्मचारियों के वेतन प्रकरण पर हाईकोर्ट में सुनवायी हुई। सुनवायी के दौरान अदालत ने कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान के साथ ही सरकार पर बकाया 68 करोड़ रुपये का भुगतान परिवहन निगम को किए जाने का भी आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैसले की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली। दूसरी ओर मंगलवार को परिवहन निगम प्रबंधन व उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

ऐसे में बुधवार को नए सिरे से वार्ता होगी। वार्ता में महाप्रबंधक दीपक जैन, महाप्रबंधक (प्रशासन) निधि यादव, उपमहाप्रबंधक विधि प्रदीप सती, उप महाप्रबंधक कार्मिक केपी सिंह, यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, मंडलीय मंत्री केपी सिंह, विपिन चौधरी, कुलदीप सिंह समेत कई उपस्थित रहे। 

कर्मचारियों की मांगें
1- सितंबर माह का वेतन भुगतान किया जाए।
2- पूर्व की भांति दीपावली का बोनस दिया जाए।
3- चार साल के बकाया ओवरटाइम का भुगतान किया जाए।
4- वित्तीय घोटालों में लिप्त अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अदालत के फैसले और दीपावली पर यात्रियों को आवाजाही में होने वाली समस्याआें को देखते हुए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। निगम प्रबंधन को भी कर्मचारियों को वेतन के साथ ही दीपावली बोनस का भुगतान करना होगा। निगम प्रबंधन को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
-अशोक चौधरी, प्रदेश महामंत्री, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन

अदालत के फैसले का पूरा सम्मान किया जाएगा। जहां तक कर्मचारियों के वेतन व बोनस के भुगतान का सवाल है तो इस संबंध में यूनियन पदाधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। बुधवार को दोबारा वार्ता होगी। कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है यह अच्छी पहल है।
-दीपक जैन, महाप्रबंधक, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed