फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways bus and scooty accident on dehradun haridwar highway woman killed

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Mon, 04 Mar 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Mar 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and scooty accident on dehradun haridwar highway woman killed
dead body

देहरादून में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मोहकमपुर के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस और स्कूटी की भिड़ंत हो गयी। हादसे में देहरादून से हरिद्वार अपने ससुराल जा रही स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। 

विज्ञापन


हादसा होते ही सड़क पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस आईआईपी के पास हुए घटनास्थल पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को सड़क से उठाया लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन

एसओ डीएस नेगी ने बताया कि महिला की पहचान हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी 37 वर्षीय विजय लक्ष्मी पत्नी सुरेश कश्यप के रूप में हुई। महिला का मायका माजरी माफी शिव नारायण विहार जोगीवाला क्षेत्र में है।

रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बस का चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के शव को दून अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। बताया कि दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड या ओवटेक हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed