फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadway bus submerged near a drain over flowing due to heavy rainfall

उफनाते नाले में डूबी रोडवेज की बस, 28 यात्री सहित तीन साल की मासूम थी सवार

Tue, 31 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 31 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
roadway bus submerged near a drain over flowing due to heavy rainfall
नाले में डूबी बस - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार को रोडवेज की एक बस उफनाते नाले में डूब गई। बस में 28 यात्री सवार थे, जिनमें एक तीन साल की बच्ची भी शामिल थी।

विज्ञापन


गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।  

हल्द्वानी से टनकपुर जा रही रोडवेज की बस चोरगलिया असली नाले में डूब गई।

roadway bus submerged near a drain over flowing due to heavy rainfall
नाले में डूबी बस - फोटो : amar ujala

बताया जा रहा कि गाड़ी चलाने के दौरान चालक ने शराब पी रखी थी। इसी बीच पुलिस ने भी चालक को रोका, लेकिन वह नहीं रुका।

थोड़ी दूर जाकर वह जबरन उफनाते नाले से बस निकलाने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद बस पूरी तरह नाले में डूब गई। बस के बहते ही यात्रियों की चीख-पुखार मच गई।

नाले के किनारे खडे़ पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों एवं इनोवेटिव टेक्सटाइल कंपनी सितारगंज के कर्मचारियों ने बस की छत पर चढ़कर सभी 28 यात्रियों को बचा लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

roadway bus submerged near a drain over flowing due to heavy rainfall
नाले में डूबी बस - फोटो : amar ujala

हालांकि कई यात्रियों का बैग आदि सामान उफनते नाले में बह गया। बाद में चोरगलिया पुलिस ने कुछ यात्रियों का सामान कब्जे में ले लिया।
 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने शराब पी थी। इसलिए रेस्क्यू के दौरान उसने बस से बाहर आने से मना कर दिया।

टीम ने उसे जबरदस्ती बस से खींचकर निकाला। यात्रियों ने ड्राइवर के मेडिकल, कार्रवाई की मांग की तो ड्राइवर दूसरी बस से भाग निकला। सभी यात्रियों को वाया हल्द्वानी, किच्छा टनकपुर को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed