{"_id":"691488a11bd333966f025f3c","slug":"road-crumbling-during-repair-villagers-angry-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-126413-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मरम्मत के साथ उखड़ रही सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मरम्मत के साथ उखड़ रही सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
हनोल मोटर मार्ग पर उखड़ रही मरम्मत। स्रोत जागरूक पाठक
- निमार्ण में गठिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। ग्रामीणों ने हनोल-त्यूणी मोटर मार्ग की मरम्मत में गठिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि मरम्मत के साथ सड़क उखड़ रही है। ठेकेदार की मनमानी के कारण लोगों ने आक्रोश जताते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
हनोल-त्यूणी मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता पांच किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत करा रहा है। ग्रामीण प्रताप, मनोज कुमार, बालम सिंह, दिनेश, विजयपाल, राजेंद्र, श्रावणी देवी, नरेश, रमेश का कहना है कि सड़क की घटिया मरम्मत के कारण परेशानी जस की तस ही रहेगी। मार्ग पर चलने वाले वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के अवर अभियंता और सहायक अभियंता साइट पर नहीं जाते हैं, जिससे ठेकेदार मनमानी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यों की गुणवत्ता को ठीक नहीं किया गया तो वें धरना-प्रदर्शन करेंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय कुमार मोगा ने बताया कि सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि आरोप सही पाए गए तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।