फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Connectivity in uttarakhand road did not reach more than six thousand villages in state

Uttarakhand: प्रदेश में छह हजार से अधिक गांवों में नहीं पहुंची सड़क, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

Fri, 10 Mar 2023 03:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Mar 2023 03:21 PM IST
सार

ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग ने प्रदेश के पलायन की जिन प्रमुख समस्याओं को जिम्मेदार माना है, उनमें एक सड़कें भी हैं। अच्छी सड़कों के अभाव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
Road Connectivity in uttarakhand road did not reach more than six thousand villages in state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

राज्य गठन के 22 साल बाद भी प्रदेश में छह हजार से अधिक गांवों में सड़क नहीं पहुंची है। हालत यह है कि 84 गांवों के लोग आज भी 10-10 किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। इतना रास्ता नापने के बाद वे मोटर मार्ग तक पहुंच पाते हैं। प्रदेश में 5828 गांव आज भी शून्य से पांच किमी तक के फासले पर हैं।

विज्ञापन


यह खुलासा ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की दूसरी अंतरिम रिपोर्ट से हुआ है। आयोग ने प्रदेश के पलायन की जिन प्रमुख समस्याओं को जिम्मेदार माना है, उनमें एक सड़कें भी हैं। अच्छी सड़कों के अभाव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


इस कारण उन्हें ऐसे स्थानों पर पलायन करना पड़ रहा है, जहां आजीविका या रोजगार के साथ उन्हें अन्य सुविधाएं भी आसानी से मिल जाएं। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 10 किमी से अधिक की दूरी पर 82 गांव, तोक और मजरे मौजूद है। छह से 10 किमी दूरी पर 376 तथा शून्य से पांच किमी दूरी पर 5828 गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लाॅकों में सड़कों की सबसे अधिक कमी

विकासखंड ओखलकांडा 197, धौलादेवी में 194 व डीडहाट 191 गांव सड़कों से वंचित हैं। अलबत्ता विकासनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर और बाजपुर ब्लाॅक में सिर्फ एक-एक गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। ये सभी मैदानी गांव हैं।

इन ब्लाॅकों में सभी राजस्व गांवों में सड़कें

डोईवाला, रुड़की, बहादराबाद, भगवानपुर, खानपुर, नारसन, लक्सर, काशीपुर, सितारगंज, जसपुर और गदरपुर विकासखंड के सभी राजस्व गांव सड़क से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें...Rajkumar Rao: सोशल मीडिया पर एक्टर ने सीएम धामी के लिए लिखा- ‘धन्यवाद सर’...फिर उत्तराखंड आने का इंतजार

जिलेवार गांव जो से सड़कों से नहीं जुड़ पाए

जिला  कुल गांव  0-5 किमी 06-10 किमी 10 से अधिक किमी
अल्मोड़ा                                         1055 1013 37   05
पौड़ी             934  877       57 00
पिथौरागढ़    922 834      54  34
टिहरी          825   770 52    03
चमोली           555 519  22   14
नैनीताल            529 492 30   07
चंपावत    358      314     36    08
बागेश्वर      354   331  22  01
उत्तरकाशी          265  224 32    09
रुद्रप्रयाग 251  240      10     01
देहरादून  239 210 24 0
ऊधमसिंहनगर  04 04 0 0
कुल योग   6291 5828 376 82


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed