फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actor Rajkumar Rao thanked CM Dhami for cooperation received for shooting shared post on Instagram

Rajkumar Rao: सोशल मीडिया पर एक्टर ने सीएम धामी के लिए लिखा- ‘धन्यवाद सर’...फिर उत्तराखंड आने का इंतजार

Fri, 10 Mar 2023 12:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Mar 2023 12:09 PM IST
सार

उत्तराखंड में पिछले एक वर्ष में लगभग 200 फिल्म शूटिंग को मंजूरी मिली है। अभी राज्य में कई फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग चल रही हैं या प्रस्तावित हैं। कुछ समय पहले ही प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कंपनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग की।

विज्ञापन
Actor Rajkumar Rao thanked CM Dhami for cooperation received for shooting shared post on Instagram
अभिनेता राजकुमार राव ने सीएम पुष्कर सिंह कहा किया धन्यवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कंपनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग और सब्सिडी के लिए उत्तराखंड में मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार जताया है। जंगली पिक्चर्स ने मुख्यमंत्री को अपने सोशल मीडिया पोस्ट (ट्वीट और इंस्टा) पर टैग करते हुए लिखा है।

विज्ञापन


‘मुख्यमंत्री धामी और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का सहयोग और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य के लिए हार्दिक धन्यवाद। फिल्म के लिए शूटिंग की अनुमति देने से लेकर सब्सिडी स्वीकृत करने तक उनकी कार्यप्रणाली वास्तव में सराहनीय है। हम एक बार फिर सुरम्य राज्य उत्तराखंड में शूटिंग करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं’।

विज्ञापन

जंगली पिक्चर्स के इस पोस्ट को अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा ‘धन्यवाद सर’। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने फिल्म निर्माता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रोजगार सृजन पर फोकस
बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को एक उद्योग की भांति बढ़ावा दिया जाएगा। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार सृजन पर फोकस किया जा रहा है। नई फिल्म नीति में क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए उनको दी जाने वाली सब्सिडी में उल्लेखनीय वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

नए पर्यटन स्थल में शूटिंग को प्रोत्साहन देने की नीति भी तैयार

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य में अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए भी नीति बना ली गई है। राज्य के शूटिंग लोकेशन और फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों तथा तकनीशियनों के लिए डायरेक्ट्री बनाने के लिए सूचना संकलन का कार्य शुरू हो गया है। हाल में ही लागू की गई निजी औद्योगिक क्षेत्र स्थापना नीति-2023 में भी निजी फिल्म सिटी, स्टूडियो एवं अन्य उपक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। कई बड़े फिल्म निर्माता राज्य में फिल्म निर्माण, फिल्म सिटी, फिल्म संस्थान के लिए बातचीत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग की शादी, कार्रवाई की भनक लगते लगते ही हरियाणा से आ रही बरात लौटी

एक साल में 200 फिल्म शूटिंग को मंजूरी

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष बड़े बैनर की दो हिंदी फिल्मों ‘बधाई दो’ (जंगली प्रोडक्शन) तथा ‘तड़प’ (साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन) को सब्सिडी दी गई। कुछ अन्य हिन्दी और क्षेत्रीय फिल्मों की सब्सिडी के लिए भी कार्यवाही गतिमान है। पिछले एक वर्ष में लगभग 200 फिल्म शूटिंग की अनुमतियां जारी की गई हैं। अभी राज्य में कई फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग चल रही हैं या प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed