फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road caught between two departments;

Dehradun News: दो विभागों के फेर में फंसी सड़क, गड्ढों-मलबे से सफर दुश्वार

Sat, 19 Sep 2026 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 19 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Road caught between two departments;
कालसी ब्लॉक में ककाड़ी खड्ड से धोईरा-निछिया-देऊ मोटर मार्ग दो विभागों की देखरेख में होने के बावजूद बदहाल है। जगह-जगह गड्ढों और बरसात में आए मलबे से छह से अधिक गांवों समेत खत विशाईल और खत सिलगांव के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर मलबा आने पर किस विभाग को सूचना दें, इसे लेकर भी असमंजस है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में ककाड़ी खड से धोईरा-निछिया-देऊ मोटर मार्ग के किलोमीटर एक से पांच तक का चौड़ीकरण और सुधारीकरण लोनिवि कालसी के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया गया है। धोईरा से निछिया बैंड तक करीब दो किलोमीटर सड़क लोनिवि साहिया के अधीन है, जबकि निछिया से देऊ तक करीब पांच किलोमीटर सड़क की जिम्मेदारी लोनिवि कालसी के पास है। दो विभागों की जिम्मेदारी होने के बावजूद सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात का मलबा सफर को जोखिम भरा बना रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं और कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


निछिया से देऊ तक सड़क पर सोलिंग बिछाने के लिए पत्थर तोड़कर तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन छह माह से काम शुरू नहीं हुआ। निछिया की प्रधान सुमन चौहान, केशर सिंह चौहान, कृपाल सिंह चौहान, बिशन सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान और पूरण सिंह ने बताया कि सड़क सुधार के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। जबकि इस मार्ग से धोईरा, निछिया, ठुरोऊ, झूठाया, सैरी और देऊ के अलावा डांडा, देसऊ, जड़ाना और पियाणी समेत कई गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजे हैं सड़क सुधार के प्रस्ताव

लोनिवि कालसी के अधिशासी अभियंता रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मोटर मार्ग के सुधारीकरण और पक्कीकरण के लिए शासन स्तर पर स्टीमेट भेजा जा चुका है। बरसात समाप्त होते ही काम शुरू कराया जाएगा। वहीं, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता अनुज भारद्वाज ने बताया कि उनके अधीन आने वाले करीब दो किलोमीटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए भी शासन स्तर पर स्टीमेट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed