फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident Roorkee Haridwar Three students killed one seriously injured after being hit by bus and dumper

Road Accident: रुड़की-हरिद्वार में दो हादसे..बस और डंपर की चपेट में आकर तीन छात्रों की मौत, एक गंभीर

Thu, 16 Oct 2025 12:28 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Oct 2025 12:28 AM IST
सार

स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वे रामपुर चुंगी के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई।

विज्ञापन
Road Accident Roorkee Haridwar Three students killed one seriously injured after being hit by bus and dumper

विस्तार

रुड़की और हरिद्वार में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहला हादसा रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुआ। नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर निवासी अमृत, सोनी और सालियर साल्हापुर, रुड़की निवासी तेलूराम उर्फ सूरज बीएसएम स्कूल के छात्र थे। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वे रामपुर चुंगी के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई। अमृत और तेलूराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


Uttarkashi: स्कूल बस में बैठ रहे थे बच्चे, यमुनोत्री हाईवे के पास तेजी से आई रोडवेज बस ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि रोडवेज बस के चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

दूसरा हादसा हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के सतीकुंड के पास हुआ। बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी पर जा रहे 19 वर्षीय छात्र आर्यन वर्मा पुत्र नीरज, निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत और जगजीतपुर चौक प्रभारी सुधांशु कौशिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर आने पर फरार डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed