{"_id":"68ef1e588c8e87de610bd63e","slug":"roadways-bus-and-school-bus-collide-near-yamunotri-highway-children-injured-uttarkashi-news-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: स्कूल बस में बैठ रहे थे बच्चे, यमुनोत्री हाईवे के पास तेजी से आई रोडवेज बस ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: स्कूल बस में बैठ रहे थे बच्चे, यमुनोत्री हाईवे के पास तेजी से आई रोडवेज बस ने मारी टक्कर
Wed, 15 Oct 2025 11:52 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:52 AM IST
सार
यमुनोत्री हाईवे के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस दौरान बच्चे बस में बैठ रहे थे।
विज्ञापन
स्कूल बस और रोडवेज की टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक रोडवेज बस और स्कूली बस की भिड़ंत हो गई। स्कूल बस में सवार कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra 2025: धाम की दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 17 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन
गुरुरामराय पब्लिक स्कूल की बस खरादी नंदगांव क्षेत्र से बच्चों को लेकर बडकोट दुबाटा स्कूल आ रही थी। मौके पर मौजूद होटल व्यवसाई गुरुदेव सिंह रावत ने बताया कि स्कूल बस दुबाटा के पास बच्चों को बैठा रहीं थीं कि तभी रोडवेज की अनियंत्रित बस ने खड़ी स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन