फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident passion for speed drivers forget to care for pedestrians lives 20 pedestrians died In a year

Uttarakhand: रफ्तार के शौक में वाहन चालक नहीं करते राहगीरों की परवाह, एक साल में करीब 20 लोगों की गई जान

Sat, 17 May 2025 01:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 May 2025 01:53 PM IST
सार

बीते एक साल में करीब 20 राहगीरों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। होली से एक दिन पहले एक साथ चार मजदूरों को लग्जरी कार ने कुचला था।

विज्ञापन
Road Accident passion for speed drivers forget to care for pedestrians lives 20 pedestrians died In a year
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सड़कों पर रफ्तार के शौक में अक्सर वाहन चालक पैदल चल रहे लोगों की जान की परवाह नहीं करते। इसी का नतीजा है कि देहरादून जिले में एक साल में करीब पैदल 20 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। इनमें कोई बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था तो कोई सड़क के किनारे अपनी मंजिल नाप रहा था।

विज्ञापन


किसी के हाथ में अपने पिता का हाथ था तो कोई त्योहार पर अपनों के पास पहुंचने के लिए सड़क पर झपट रहा था। तेज रफ्तार वाहनों के आगे बेबस इन पैदल जिंदगियों में से कई ने तो महीनों अस्पताल में उपचार कराते दम तोड़ा तो कोई पलक झपकते ही काल का ग्रास बन गया।

विज्ञापन

हादसा एक

12 मार्च 2025 को राजपुर रोड पर सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने कुचल दिया। टक्कर लगने के बाद इनमें से कई तो 50 मीटर दूर जाकर गिरे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो और लोग घायल हुए। यह हादसा होली की पूर्व संध्या पर हुआ। ये सभी मजदूर अपने ठेकेदार से एडवांस लेकर परिवार में होली की खुशियां मनाने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा दो

23 अप्रैल 2025 को मालदेवता क्षेत्र में एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उस वक्त बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। नशे में धुत वाहन चालक अपने रफ्तार के शौक को पूरा कर रहा था। नतीजा यह हुआ कि एक दिन उपचार में रहने के बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

हादसा तीन

11 फरवरी 2025 पटेलनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। हादसे के बाद वाहन चालक को पकड़ा गया।

दिन ढलने के बाद होते हैं ज्यादातर हादसे

शहर की सड़कें दिनभर वाहनों से लबालब रहती हैं। रेंगते वाहनों से जाम तो लगता है, लेकिन हादसे की संभावना बेहद कम रहती है। मगर ये वाहन जब दिन ढलते ही सड़कों पर दौड़ते हैं तो हादसों की संभावनाएं कई गुना हो जाती हैं। यही कारण है कि पैदल लोगों को टक्कर मारने की ज्यादातर घटनाएं दिन ढलने के बाद ही होती हैं। उस वक्त धीमी रोशनी में वाहन चालकों को आसपास का अंदाजा भी कम रहता है। ज्यादातर वाहन चालक इस धीमी रोशनी में हेड लाइट ही ऑन नहीं करते। इसके अलावा खाली गलियों में भी पैदल लोग तेज रफ्तार वाहनों का शिकार होते हैं।

कई चौराहों पर लगे हैं पेडेस्ट्रियन सिग्नल

स्मार्ट सिटी की ओर से अब से करीब चार साल पहले शहर के 49 चौराहों पर नए यातायात सिग्नल लगाए थे। इनमें पैदल यात्रियों के सड़क पार करने के लिए भी पेडेस्ट्रियन सिग्नल लगाए गए थे। यह उस वक्त चालू होते हैं जब वाहनों के लिए रेड लाइट यानी रुकने के लिए लाइट ऑन होती है। इसी दौरान जेब्रा क्रॉसिंग से पैदल यात्रियों को निकलना होता है, लेकिन जागरूकता के अभाव में इन लाइटों का प्रयोग भी कम ही लोग करते हैं। मौजूदा वक्त में शहर के सभी नए सिग्नलों पर ये सिग्नल लगे हुए हैं, जो वर्तमान में चालू हालत में हैं।

क्या करें वाहन चालक

- दिन ढलते ही हेड लाइट ऑन करें।

- नए वाहनों में ऑटो हेड लैंप विकल्प को ऑन रखें, ताकि कम रोशनी होने पर खुद लाइट ऑन हो सके।

- सड़कों पर रफ्तार लिमिट का ध्यान रखकर चलें।

- गाड़ियों के अगले बंपर को छेड़छाड़ कर न बदलें। ये बंपर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ही लचीले होते हैं।

- बंपर पर तीक्ष्ण लाइट न लगाएं। इससे सामने से आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।

- गाड़ी के ब्रेक ठीक हों, इसकी समय-समय पर जांच करें।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Helicopter Crash:  लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मरीज को लेने ऋषिकेश से आ रहा था धाम

क्या करें पैदल चलते समय

- हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें।

- सड़क पार करते वक्त दोनों ओर ध्यानपूर्वक देखें।

- कोई बुजुर्ग सड़क पार कर रहा है तो उनकी मदद कर सड़क पार कराएं।

- शहर में चलने के लिए फुटपाथ का प्रयोग करें।

- फुटपाथ न हो तो सड़क के दाईं ओर चलें।

- दौड़कर सड़क पार न करें, बच्चों का हाथ पकड़कर सड़क पार कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed