फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli Ambulance Crashes During Landing at Kedarnath Dham Uttarakhand News In hindi

Kedarnath Helicopter Crash: लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मरीज को लेने ऋषिकेश से आ रहा था धाम

Sat, 17 May 2025 01:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 May 2025 01:34 PM IST
सार

केदारनाथ धाम में हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेली एक मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था। तभी लैडिंग के दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Heli Ambulance Crashes During Landing at Kedarnath Dham Uttarakhand News In hindi
केदारनाथ धाम में लेंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स का था, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने की इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


विज्ञापन

शनिवार को केदारनाथ हेलिपैड से बमुश्किल 20 मीटर पहले एम्स का हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया। पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था। एम्स के पीआरओ ने बताया कि हार्ड लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर की टेल बॉन टूटी है। कोई घायल नहीं है। हेलिकॉप्टर में केवल पायलट सवार था। बता दें,  29 अक्तूबर 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी का शुभारंभ किया था।  

ये भी पढ़ें...Dehradun: कोविड टेस्ट फर्जीवाड़े में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट,  हरिद्वार कुंभ-2021 के दौरान सामने आया था मामला

20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार के 50-50 फीसदी की साझेदारी में होना है।

आठ मई को ही गंगोत्री धाम जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ था दुर्घटनाग्रस्त
बीते आठ मई को ही गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा बहुत भयावह था। वहां पर खोज-बचाव अभियान चला रहे अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि घटना में हेलिकॉप्टर के भी दो टुकड़े हो गए थे। वहीं दो शव हेलिकॉप्टर में ही फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए हेली को काटना पड़ा था। वहीं करीब 200 मीटर गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाना बहुत मुश्किल था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed